फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Omicron Alert Himachal: Report of four samples may come on December 21

ओमिक्रॉन अलर्ट हिमाचल: 21 दिसंबर को आ सकती है चार सैंपलों की रिपोर्ट

Tue, 21 Dec 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 09:37 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इनके सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।  इसी बीच जयराम सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह विदेश से आने वाले सभी लोगों पर निगाह रखे और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें होम आइसोलेट करें। 

विज्ञापन
Omicron Alert Himachal: Report of four samples may come on December 21
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश से हिमाचल प्रदेश लौटे चार कोरोना पॉजिटिव लोगों की सैंपल रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इनके सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।  इसी बीच जयराम सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह विदेश से आने वाले सभी लोगों पर निगाह रखे और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें होम आइसोलेट करें। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी स्वास्थ्य विभाग की प्रेजेंटशेन को देखने के बाद सरकार ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चूंकि प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानियों के प्रदेश में आने की संभावना है। ऐसे में इस नए वैरिएंट के प्रदेश में आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग मंडी और हमीरपुर से लौटे चार लोगों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed