फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OMG tradition of marriage in shimla region of himachal pradesh

यहां बिना बैंड बाजा दुल्हन जाती है दूल्हे से ब्याह रचाने

Sat, 26 Dec 2015 09:51 AM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
OMG tradition of marriage in shimla region of himachal pradesh

हिमाचल में ब्याह-शादियों में भले ही एक दिन में लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं, लेकिन शिमला जिले के ठियोग, कोटखाई, चौपाल और ऊपरी क्षेत्रों में आज भी परैणा विवाह का चलन है जिसमें लड़की के घरवालों का एक भी पैसा खर्च नहीं होता। इस प्रथा में दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन सजधज कर अपने होने वाले ससुराल में ब्याह रचाने पहुंचती है। यहां तक कि दूल्हे के परिजन ही उसे गाड़ी में लेने आते हैं।

विज्ञापन


दूल्हे के घर पर मंडप सजता है और वहीं सात फेरे होते हैं। दूल्हे के सिर पर न सेहरा होता है और न ही कोई बैंड बाजा। शादी बिलकुल सादे तरीके से होती है। लड़की के मां-बाप न तो अपनी बेटी की शादी में शामिल होते हैं और न ही कन्यादान करते हैं। शादी समारोह में धाम भी दूल्हा ही देता है। इसके बाद दुल्हन का गृह प्रवेश हो जाता है।
विज्ञापन

...और यहां दुल्हन के परिवार को दिया जाता है दहेज

OMG tradition of marriage in shimla region of himachal pradesh

तड़क-भड़क के दौर में दुल्हन के परिवार को दहेज, धाम और अन्य खर्चों से बचाने के लिए सदियों से चल आ रही परंपरा आज भी कायम है। कई पढे़-लिखे लोग भी परैणा विवाह को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। शिमला जिले में ऐसी हजारों शादियां हो चुकी हैं।

दुल्हन के माता-पिता अपनी बेटी के शादी समारोह में शरीक ही नहीं होते। वे अगले दिन अपने घर से आटा और सब्जियां-दालें और चावल लेकर बेटी के ससुराल जाते हैं। उनके यहां मां अपने हाथ से खाना बनाती है। बेटी और दामाद को परोसती हैं।

हिमाचल के हर क्षेत्र में अपनी-अपनी संस्कृति है। शिमला जिले की ठियोग तहसील और इसके आसपास कई क्षेत्रों में अभी भी परैणा विवाह प्रथा है। सदियों से यह प्रथा चली आ रही है। लोग आज भी परैणा विवाह में विश्वास रखते हैं। दुल्हन पक्ष का इसमें कोई पैसा खर्च नहीं होता। -मोहन झारटा, हिमाचल विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र के प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed