{"_id":"6710a2c32c355c7e8c0714c8","slug":"omar-abdullah-becomes-cm-celebration-at-lawrence-school-sanawar-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: उमर अब्दुल्ला बने सीएम, लॉरेंस स्कूल सनावर में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: उमर अब्दुल्ला बने सीएम, लॉरेंस स्कूल सनावर में जश्न
Thu, 17 Oct 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:08 AM IST
सार
उमर अब्दुल्ला इसी माह 2 से 4 अक्तूबर तक हुए लॉरेंस स्कूल के 177वें स्थापना दिवस के मौके पर सनावर आए थे। यहां पर उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला बने सीएम, लॉरेंस स्कूल सनावर में जश्न
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र व नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके मुख्यमंत्री बनने से लॉरेंस स्कूल सनावर में भी जश्न का माहौल रहा। उमर अब्दुल्ला इसी माह 2 से 4 अक्तूबर तक हुए लॉरेंस स्कूल के 177वें स्थापना दिवस के मौके पर सनावर आए थे। यहां पर उन्होंने अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। खास बात यह है कि उमर के बैचमेट लॉरेंस स्कूल सनावर के हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लन भी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अभिनेत्री पूजा बेदी समेत कई नामी हस्तियां उनके साथ पढ़ी हैं। उमर अब्दुल्ला ने यहां से 1989 बैच से पढ़ाई की है। उधर, लॉरेंस स्कूल सनावर के हेडमास्टर ढिल्लन ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से स्कूल में खुशी का माहौल है। 2 से 4 अक्तूबर तक उन्होंने अपने कई पुराने दोस्तों के साथ चुनावी थकान मिटाई थी। वहीं पूर्व छात्रों की ओर से किए गए मार्च पास्ट में भी भाग लिया था। कहा कि हम लोग साथ खेलते थे। वह स्कूल में होने वाली सभी गतिविधियों में शामिल होते थे और दिल से काफी अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
वहीं स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी आरएस चौहान ने बताया कि उमर अब्दुल्ला स्कूल मैदान को देखकर काफी खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे समय में स्कूल मैदान में खेलते समय घुटने छिल जाते थे, मगर अब यहां पर ट्रफ है, जिसमें छात्रों को खेलने में दिक्कत नहीं होती। कसौली में काफी कुछ बदल गया है। जहां पहले कसौली में कुछ एक भवन ही दिखते थे, अब चारों और होटल इंडस्ट्री का कब्जा है। दो दिनों तक यहां रुकने के बाद वह लौट गए थे।
विज्ञापन