{"_id":"09b418414264c7f52a9912075f4f350b","slug":"old-lady-crush-by-private-bus-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में अमलेला -घाड़ जरोट संपर्क मार्ग पर जरोट गांव के पास एक बुजुर्ग महिला की निजी बस के नीचे आने से वीरवार को मौत हो गई। महिला की पहिचान शंकरी देवी (83) पत्नी टानी राम निवासी जरोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दुकानदार तिलक राज के मुताबिक शंकरी देवी दुकान से सामान लेने के बाद बस में चढ़ने के लिए खड़ी हुई थी। इस दौरान एक निजी बस के आगे से जैसे ही वह गुजरने लगी तो अचानक बस चलने से महिला बस के टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ज्वाली थाने के एएसआई सुभाष सिंह व नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इंद्र के मुताबिक उन्हें दुकानदार तिलक राज ने ही सूचना दी।
विज्ञापन
उनके बयान के आधार पर ही ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी धारा 279 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है।