फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old building can be made Earthquake proof

पुराने भवन भी बन सकते हैं भूकंप रोधी, जानें कैसे?

Thu, 30 Apr 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Apr 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
old building can be made Earthquake proof

पुराने भवनों को भी भूकंप रोधी बनाया जा सकता है। रेट्रोफिटिंग तकनीक अपनाकर पुराने भवनों को भूकंप रोधी बनाया जा सकता है। इस तकनीक के जरिये ऐसे पुराने मकान जिनमें पिल्लर नहीं हैं उन्हें प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित किया जा सकता है। इस तकनीक के तहत पुराने भवन के दरवाजों और खिड़कियों के ऊपरी हिस्सों में जहां से छत शुरू होती है लेंटर के बीम डाले जाते हैं।

विज्ञापन


भवन की दीवारों के कोनों को लेंटर बीम के जरिये आपस में जोड़ दिया जाता है। लेंटर बीम में लोहे की छड़ों और स्टील का प्रयोग किया जाता है। इससे मकान को मजबूती मिलती है और भूकंप के दौरान 80 से 85 फीसदी तक नुकसान की आशंका कम हो जाती है और झटके लगने पर भी पिलर वाले मकान की तरह ये भी हिलते हैं।
विज्ञापन


शिमला के लोगों को सबक लेने की जरूरत

नेपाल में आए भूकंप और उत्तर भारत में महसूस हुए झटकों को शहरवासियों को भी गंभीरता से लेने की जरूरत है। नगर निगम शिमला क्या कार्य योजना बनाएगा? क्या प्रशासनिक इंतजाम होंगे? इसे भूलकर खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए पुराने मकानों को हर हाल में भूकंप रोधी तकनीक से लैस करना होगा। रेट्रोफिटिंग तकनीक के सहारे यह संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में भारतीय मानक ब्यूरो से मान्यता प्राप्त कोई भी सिविल इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) जानकारी दे सकता है। नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार शहर में 50 हजार से अधिक मकान हैं। इनमें से कितने भूकंप रोधी तकनीक से लैस हैं। इसकी जानकारी नगर निगम को भी नहीं है। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के जानकारों के अनुसार रेट्रोफिटिंग से पुराने मकान जिनमें पिलर नहीं हैं, उन्हें भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित किया जा सकता है।

एमसी की परिधि में 200 मकान जर्जर

नगर निगम परिधि में 200 से ज्यादा जर्जर मकान हैं। बीते दिनों लगातार आए भूकंप के झटकों से इन जर्जर मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अन्यथा तंग गलियों में राहत और बचाव के काम में बड़ी परेशानी होती। इन जर्जर मकानों की हालत सुधर न पाने का अहम कारण मुकदमेबाजी है। एमसी आयुक्त पंकज राय ने लोगों से अपील की कि भूकंप की भयावहता को समझें और अपने मकान में भूकंप रोधी तकनीक का उपयोग करें। आमजन को भूकंप रोधी तकनीक के बारे में समय-समय पर जागरूक किया जाता है।


क्यों कारगर है रेट्रोफिटिंग तकनीक
भूकंप के दौरान बिना पिलर की इमारत की चारों दीवार स्वतंत्र रूप से अलग - अलग हिलती है। इसलिए मकान गिरने लगता है। रेट्रोफिटिंग तकनीक से बिना पिलर वाली इमारत की दीवार काफी हद तक जकड़ जाती है और दीवार अलग-अलग नहीं हिलती। ऐसे में नुकसान की आशंका कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed