{"_id":"696f98743d70462259003ed4","slug":"officers-will-educate-people-about-forest-rights-in-panchayats-shimla-news-c-19-sml1002-665933-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंचायतों में लोगों को वन \nअधिकार बताएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंचायतों में लोगों को वन अधिकार बताएंगे अफसर
विज्ञापन
2 से 6 फरवरी तक होंगी बैठकें
वन अधिकार नियमों को लेकर विशेष बैठकों का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम के तहत शिमला ग्रामीण में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावे पेश करने के लिए फरवरी में जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा ने इस बारे में मंगलवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
दो से 6 फरवरी तक पंचायतों में जाकर अधिकारी विशेष बैठकें करेंगे जिनमें लोगों को उनके वन अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों को नौ क्लस्टर में बांटा है। हर कलस्टर के लिए अधिकारी की नियुक्ति की है। अधिकारी को बैठक में मौजूद रहना होगा जो अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होगा उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। दो फरवरी को उप-तहसील कार्यालय धामी जिला शिमला के पिपलीधार, ओखरु, घैच-कोहबाग, घंडल, हलोग (धामी), बठमाना (जाबरी) तथा मायली (जेजड) की बैठक में नायब तहसीलदार धामी राकेश कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे। विकासखंड अधिकारी कार्यालय टुटू (हिरानगर-बनूटी) जिला शिमला के शकराह, पाहल, चलहोग, भलोह, घणाहट्टी, ग्रेवग नैहरा, मूलबरी देवनगर, दुधालटी, जनोल, गलोट, शामलाघाट,
चायली, गिरब, सांगटी सन्होग, नेरी, टूटू (मजठाई) और बाईचड़ी में एसडीएम मनजीत शर्मा मौजूद रहेंगे। विकास खंड अधिकारी कार्यालय बसंतपुर जिला शिमला के चनोग, चलाहल, थाची, नैहरा और कोटला की बैठक में विकास खंड अधिकारी बसंतपुर नीलकंठ शर्मा शिरकत करेंगे। इसके बाद अन्य पंचायतों में यह बैठकें होंगी।