{"_id":"5c60cf14bdec22093e7c067f","slug":"offers-on-valentines-day-second-night-stay-free-on-one-night-bookings-in-dharmshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर पर्यटन निगम का ऑफर, एक रात की बुकिंग पर दूसरी रात का स्टे फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर पर्यटन निगम का ऑफर, एक रात की बुकिंग पर दूसरी रात का स्टे फ्री
Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन निगम ने प्रदेश भर में चल रहे अपने होटलों में पहली बार पर्यटकों को वेलेंटाइन डे पर ऑफर दिया है। पर्यटक एक रात की बुकिंग पर दूसरी रात फ्री ठहर सकेंगे। 14 फरवरी के दिन निगम के होटलों में खाने पर भी 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले वेलेंटाइन डे के दौरान 10 फीसदी तक की ही छूट दी जाती रही है। एक रात मुफ्त ठहरने के ऑफर का फायदा केवल एचपीटीडीसी की वेबसाइट और निगम के मार्केटिंग कार्यालयों से की गई बुकिंग पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को पहली रात के लिए पूर्ण टैरिफ प्लस करों का भुगतान करना होगा। लेकिन दूसरी रात के लिए रहना बिलकुल मुफ्त होगा। वहीं इस पैकेज के तहत पहले दिन टैरिफ पर कोई छूट लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
16 से 19 और 23 से 24 फरवरी तक भी छूट
पर्यटन निगम 16 से 19 और 23 से 24 फरवरी तक भी एचपीटीडीसी के होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों के लिए दूसरी रात के लिए मुफ्त ठहरने का ऑफर है। यह सुविधा भी पर्यटक केवल पर्यटन निगम की वेबसाइट पर की गई बुकिंग के दौरान ही उठा सकते हैं।
पर्यटन निगम ने पहली बार अपने होटलों में वेलेंटाइन डे पर एक रात के साथ एक रात फ्री ठहरने का ऑफर दिया है। इसके अलावा 14 फरवरी के दिन खाद्य पदार्थों पर भी 20 फीसदी की छूट का प्रावधान है। - अश्वनी सोनी, एजीएम, धर्मशाला