एचआरटीसी के फेसबुक पेज में पोस्ट की पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी कुल्लू के फेसबुक पेज पर किसी शरारती तत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। इससे भाजपा सहित हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू से शिकायत की है।
सोमवार को इस घटना के संबंध में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी सोशल मीडिया में जानकारी दी। वहीं आरएसएस से जुड़े संगठनों ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी कुल्लू के फेसबुक पेज में प्रधानमंत्री मोदी की एक फोटो को बहुत ही आपत्तिजनक रूप से पोस्ट किया गया।
फेसबुक पेज एचआरटीसी कुल्लू का ऑफिशियल है। इसमें निगम की जानकारियां साझा की जाती हैं, लेकिन पिछले 15 घंटों के भीतर इस पेज में कई आपत्तिजनक पोस्टों को अपलोड किया गया।
परिवहन मंत्री ने ये कहा
करीब छह घंटे पहले पीएम मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। बताया जा रहा है कि फेसबुक पेज को किसी ने हैक कर इन पोस्टों को अपलोड किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है और पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
शरारती तत्वों के खिलाफ मामले को लेकर एसपी कुल्लू को शिकायत की गई है। इसे लेकर केस दर्ज किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -गोविंद सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री