Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'Nutrition gardens' to bloom in children's homes; fresh vegetables and fruits to be available.

Shimla News: बाल आश्रमों में खिलेंगे पोषण के बगीचे, मिलेंगी ताजी सब्जियां, फल

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
'Nutrition gardens' to bloom in children's homes; fresh vegetables and fruits to be available.
जिले के 12 बाल देखभाल संस्थानों में बनाई जाएंगी पोषण वाटिकाएं, चटनी के लिए पुदीना भी मिलेगा
विज्ञापन

आत्मा प्राेजेक्ट के तहत तैयार होगी पोषण वाटिका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के बाल आश्रमों यानी बाल देखभाल संस्थानों में अब पोषण वाटिकाएं बनाई जाएंगी। जिले के 12 बाल देखभाल संस्थानों में इस पहल के तहत सब्जियां और फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के सहयोग से यह कार्य किया जाएगा। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ताजी और पौष्टिक सब्जियों के साथ फल उपलब्ध करवाना है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार होगा। यह योजना बाल आश्रमों को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी। कृषि विभाग के अधिकारी इस परियोजना को सफल बनाने के लिए आश्रमों के साथ मिलकर काम करेंगे। यह फैसला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पोषण वाटिका में बच्चे कृषि की मूलभूत जानकारियां भी सीखेंगे। पोषण वाटिका संस्थान के परिसर में विकसित किया जाने वाला एक छोटा बगीचा है, जिसमें स्थानीय जलवायु के अनुसार पौष्टिक सब्जियां, फल और औषधीय पौधे उगाए जाते हैं।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य संस्थान के बच्चों को ताजा, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाकर कुपोषण तथा एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करना है। पोषण वाटिका में पालक, मेथी, चौलाई, टमाटर, भिंडी, लौकी, गाजर, मूली, मटर उगाए जाएंगे। इसके साथ साथ पपीता, अमरूद, नींबू और केला जैसे फलदार पौधे भी लगाए जाते हैं। तुलसी, पुदीना और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article