{"_id":"69a2eddcd2bcad8ae8048e3d","slug":"nursing-trainees-should-be-given-stipend-on-the-lines-of-mbbs-students-shimla-news-c-19-sml1002-684336-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नर्सिंग प्रशिक्षुओं को एमबीबीएस \nकी तर्ज पर दिया जाए स्टाइपंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नर्सिंग प्रशिक्षुओं को एमबीबीएस की तर्ज पर दिया जाए स्टाइपंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को सौंपा मांगपत्र
छात्रावास के लिए भवन मुहैया करवाने का किय आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सिस्टर निवेदिता गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज (एसएनजीएनसी) आईजीएमसी की नर्सिंग कोर्स की प्रशिक्षुओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंप कर प्रशिक्षुओं को एमबीबीएस की तर्ज पर स्टाइपंड दिए जाने की मांग की।
इसके अलावा प्रशिक्षुओं ने संस्थान में सभी कोर्स की बढ़ाई गई सीटों के बाद अब संस्थान को अतिरिक्त भवन देने, छात्रावास और कार्यालय की सुविधा देने का आग्रह भी किया। नर्सिंग प्रशिक्षुओं द्वारा सौंपे मांगपत्र के बाद प्रशिक्षुओं ने विस्तार से मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं और मांगों के बारे में बताया। प्रशिक्षुओं की मांग है कि बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की प्रशिुक्षओं को 500 रुपये, बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष को 10,000 , पोस्ट बेसिक डिग्री के पहले, दूसरे वर्ष में पांच सौ, एमएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष में 12,000 हजार और द्वितीय वर्ष में 15,000 स्टाइपंड दिया जाए।
प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके संस्थान में चल रहे विभिन्न नर्सिंग कोर्स की सीटें बढ़ाई गईं लेकिन इन सीटों के लिए अतिरिक्त क्लास रूम, छात्रावास और कार्यालय नहीं बनाए गए हैं। इससे प्रशिक्षुओं को एक-एक कमरे में सात-सात को रहना पड़ रहा है, कोर्स के लिए संख्या के आधार पर क्लास रूम और लैब सहित अन्य रहने की सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए संस्थान में कोर्स कर रही 460 नर्सिंग प्रशिक्षुओं के लिए अतिरिक्त भवन और छात्रावास सुविधा दी जाए। बीएससी बेसिक कोर्स में सीटों को बढ़ाकर 60 से सौ किया गया है, जिसके नए बैच भी बैठ गए हैं। इसके लिए इनकी मांग को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों को लेकर अलग से मिलने के लिए कहा।