फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nurpur bus accident,ten children of same village killed in private school bus accident

बस हादसे में बुझ गए एक ही गांव के 10 चिराग, जिगर के टुकड़ों से लिपट कर बिलखते रहे परिजन

Tue, 10 Apr 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 10 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
nurpur bus accident,ten children of same village killed in private school bus accident

नूरपुर के चेली में पेश आए हृदय विदारक हादसे में एक ही गांव के 10 चिराग बुझ गए। हादसे में छह छात्र, जबकि चार छात्राएं काल का ग्रास बनीं। इस हादसे में पुहाड़ा निवासी एक परिवार को ताउम्र न भूलने वाले जख्म भी मिले हैं। 

विज्ञापन


हादसे में उनके घर के दो चिराग एक साथ दुनिया से रुखसत हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में पुहाड़ा निवासी नरेश का पुत्र नैतिक और पुत्री श्रुतिका एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। वहीं पहाड़ा गांव से ही भविष्य जम्बाल सुपुत्र राधव जम्बाल, हर्ष पठानिया सुपुत्र राधव सिंह, परमीश ठाकुर पुत्र रघुनाथ निवासी, स्नेहा सुपुत्री अजय सिंह, पलक जम्बाल
विज्ञापन


सुपुत्री राजेश सिंह, प्रणव सुपुत्र कर्म सिंह निवासी पुहाड़ा, जानवी निवासी पुहाड़ा और कार्तिक कटोच सुपुत्र सुरजीत कटोच निवासी पुहाड़ा शामिल हैं। हादसे का समाचार मिलने के बाद पूरा पुहाड़ा गांव चीखो-पुकार से गूंज उठा और पूरे गांव में मातम सा माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल चीखों पुकार से गूूंज रहा था

nurpur bus accident,ten children of same village killed in private school bus accident

नूरपुर के चेली गांव में हुए सड़क हादसे के शिकार बच्चों के शव नुरपुर अस्पताल में शाम करीब 4 बजे पहुंचना शुरू हुए। शव एंबुलेंस में नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की निजी गाड़ियों में पहुंचाए जा रहे थे।कई परिजन तो अपने जिगर के टुकड़ों को अपने हाथों में उठाकर अस्पताल पहुंच रहे थे।

परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो चुका है। पूरा अस्पताल चीखो पुकार से गूूंज रहा था।बच्चों की मौत पर परिजन अपने जिगर के टुकड़ों को गले लगाकर रो रहे थे। अस्पताल में माहौल बेहद मार्मिक था। हादसे में कई घरों के तो इकलौते चिराग ही बुझ गए।

कुछ बच्चों को स्कूल में पहला तो कुछेक का दूसरा और तीसरा दिन ही था। अस्पताल में पूरा स्टाफ पहले से अलर्ट हो गया था। डॉक्टर और पूरा स्टाफ घायलों की जान बचाने में जुट गया। अस्पताल में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी पहुंच गए थे। अस्पताल में शाम करीब 10 बजे पठानकोट स्थित अमनदीप अस्पताल से चार शव आने का इंतजार किया जा रहा था।

कभी आईकार्ड थी पहचान, अब टैग नंबर से लाश ढूंढ रहे परिजन

nurpur bus accident,ten children of same village killed in private school bus accident

दर्दनाक हादसे ने मारे गए बच्चों की पहचान ही बदल दी। आई कार्ड पहनकर कभी स्कूल में अपने नाम से पहचाने वाले बच्चों के शवों को अब टैग नंबर दे दिए गए हैं। हर मासूम के शव पर एक धागे से बांधकर टैग लगाया गया है जिसमें उसकी शव संख्या लिखी हुई है।

परिजनों को भी यही नंबर दिया जा रहा है ताकि वह शव को नाम की बजाय इसी टैग नंबर से पहचान सके।जिंदगी और मौत के बीच का अंतर कितना बड़ा हो सकता है, यह इस हादसे ने दिखा दिया।हादसे में मारे गए हर बच्चे को जिंदा रहने तक हर्ष, सारिका स्नेहा और मनीष जैसे नाम से पुकारा जाता था।

बच्चे भी इसी नाम को सुनकर अपनी प्रतिक्रिया देते थे। लेकिन उन्हीं बच्चों की मौत के बाद उनकी पहचान के नाम भी बदल गए।किसी को एक नंबर दिया गया तो किसी शव पर 10, 23, 17 जैसे नंबर लिखकर टांग दिए गए। परिजन भी इन्हीं नंबरों से अपने बच्चों की लाशों को तलाशते दिखे। परिजनों को अपनों के शव की इसी तरह तलाश करता देख हर किसी की आंख भर आई।

आज होगा मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार 

nurpur bus accident,ten children of same village killed in private school bus accident

नूरपुर निजी बस हादसे में मृतक बच्चों का मंगलवार को पोस्ट मार्टम होगा। मंगलवार को सुबह नौ से 11 बजे तक अस्पताल में मृतक बच्चों का पोस्ट मार्टम होगा। इसके बाद बच्चों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

इसके बाद मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार होगा। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को सुबह ही मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed