फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSUI raised demand in front off gorvener

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की जांच करवाए विवि सरकार

Thu, 20 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
NSUI  raised demand in front off  gorvener
एनएसयूआई ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, छात्रों का निष्कासन रद्द करने का किया आग्रह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने प्रदेश सरकार से विवि में पीएचडी में बिना परीक्षा दिए प्रवेश की जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ एनएसयूआई के तीन छात्र नेताओं को निष्कासित करने का आग्रह भी किया है।
एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने इन मांगों को लेकर वीरवार को राज्यपाल से मुलाकात की। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपे। एनएसयूआई ने राज्यपाल को सौंपे मांगपत्र में पुस्तकालय तथा छात्रावासों को खुला रखने, छात्र नेताओं का निष्कासन वापस लेने की मांग की है। इसके साथ छत्तर सिंह ठाकुर ने विवि में कुलपति के बेटे को बिना प्रवेश परीक्षा के पीएचडी में दाखिला देने के मामले की भी जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि छात्रों की मांगों को उठाने वाले छात्र नेताओं का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलपति के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई गांधीवादी विचार के साथ चलती है तथा शांतिपूर्वक शैक्षणिक माहौल चाहती है। कुलपति राजनीतिक द्वेष भावना के साथ और तानाशाह की तरह कार्य कर रहे हैं। छत्तर ने राज्यपाल से कहा कि परिसर में हिंसा फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन छात्रों की मांग उठाने पर सीधे निष्कासन किया जाता है। राज्यपाल ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप करेंगे और छात्र नेताओं के निष्कासन रद्द करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed