{"_id":"5c63cfdabdec22270200dd0a","slug":"nss-camp-and-cultural-activities-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में दिखी 16 राज्यों की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में दिखी 16 राज्यों की सांस्कृतिक झलक, कलाकारों ने मोहा मन
Wed, 13 Feb 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
डाइट मंडी में एनएसएस का राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू हुआ। शिविर 18 फरवरी तक चलेगा। शिविर का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर बुधवार को करेंगे। मंगलवार को विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस स्वयंसेवियों ने शहर में रैली निकाल कर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
शहर में एकता रैली के दौरान सभी राज्यों के स्वयंसेवियों ने अपने-अपने राज्य के परिधानों और विभिन्न वेशभूषा का प्रदर्शन किया। इससे इन राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। रैली में स्वयंसेवियों ने परंपरागत नृत्य की भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
इस दौरान पूरा शहर इस अनोखी रैली को देखकर दंग रह गया। यह शिविर मंडी में पहली बार और प्रदेश में दूसरी बार हो रहा है। शिविर डाइट के राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय एकता सेवाएं, हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला की स्वीकृति के अनुरूप उच्च शिक्षा, हिमाचल सरकार और प्रधानाचार्य डाइट मंडी के परस्पर सहयोग से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस शिविर में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और कॉलेज के स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य डाइट एवं जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज ने बताया कि एनएसएस का राष्ट्रीय स्तर का कैंप मंडी डाइट में हो रहा है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में यह शिविर 2016 में कांगड़ा में लगाया गया था।
शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, भोपाल और बिहार के स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
ये स्पर्धाएं करवाई जाएंगी
शिविर में निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद, मोनो एक्टिंग, स्लोगन लेखन, समूहगान, स्किट, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फॉक डांस, शॉर्ट स्टोरी हिंदी या अंग्रेजी, ड्रिल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।