फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NPS Employees Federation: Demand for restoration of old pension from the government on the beat of drums and wearing traditional turbans

NPS Employees Protest: पारंपरिक पगड़ियां पहन ढोल-नगाड़ों की थाप पर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sat, 09 Jul 2022 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 07:16 PM IST
सार

छोटी काशी मंडी में शनिवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की संकल्प रैली हुई। इसमें कर्मचारियों ने पारंपरिक पगड़ियां पहनकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर सरकार से पुुरानी पेंशन बहाली की मांग की। 

विज्ञापन
NPS Employees Federation: Demand for restoration of old pension from the government on the beat of drums and wearing traditional turbans
पुरानी पेंशन बहाली की मांग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में शनिवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की संकल्प रैली हुई। इसमें कर्मचारियों ने पारंपरिक पगड़ियां पहनकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने बच्चों के साथ हाथों में बैनर और छाते लेकर शहर में रैली निकाली। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। रैली विपाशा सदन में करीब 12 बजे शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे सेरी मंच पर पहुंची। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेरी मंच पर छाते लेकर कर्मचारी नेताओं का भाषण सुनते हुए कर्मचारियों ने पेंशन बहाली को लेकर आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि संगठन हर जिले में पेंशन संकल्प रैलियां कर रहा है। इसकी शुरुआत किन्नौर से हुई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सांविधानिक पद पर बैठकर कर्मचारियों से बदले की भावना से काम किया है। चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी मानसून सत्र के दौरान शिमला परिवार के साथ जाएंगे। अगर फिर भी कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं होती तो इसका खामियाजा सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा। भाजपा को मिशन रिपीट नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी के कर्मचारियों पर दबाव की राजनीति
जिलास्तरीय रैली जिलाध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के कर्मचारी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हैं। पेंशन बहाली तक राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे। कहा कि जिला मंडी में कर्मचारियों पर दबाव की राजनीति की जाती है, लेकिन फिर भी कर्मचारी हर तरह के दबाव से ऊपर उठकर पेंशन बहाली के लिए हमेशा संगठन के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पेंशन के सहारे बुढ़ापा काटना मुश्किल
विभिन्न कोनों से मंडी संकल्प रैली में पहुंचीं महिला कर्मचारियों ने बताया कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए नो पेंशन स्कीम बनकर आई है। सुनीता चौहान, पूजा सभ्रवाल, मंजुला वर्मा, वनिता सकलानी और रेखा शर्मा ने बताया कि नई पेंशन के सहारे जीवन और खासकर बुढ़ापा काटना मुश्किल होगा। महिला कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed