फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now you will have to loosen your pocket to travel on Mataur-Shimla four lane

Mataur Shimla Fourlane: मटौर-शिमला फोरलेन से सफर में जेब करनी पड़ेगी अब ढीली

Fri, 05 Jul 2024 10:36 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 10:36 AM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रानीताल के घट्टा में टोल बैरियर स्थापित कर दिया है। इस टोल बैरियर पर बिजली कनेक्शन, रंग-रोगन और बैरिकेड्स समेत अन्य सभी कार्य पूरा कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Now you will have to loosen your pocket to travel on Mataur-Shimla four lane
रानीताल के घट्टा में टोल बैरियर स्थापित - फोटो : संवाद

विस्तार

अब मटौर से शिमला फोरलेन पर सफर करने पर वाहन चालकों की जेबें ढीली होंगी। फोरलेन पर दो टोल बैरियर प्रस्तावित हैं। एक रानीताल के घट्टा और दूसरा जिला हमीरपुर में। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रानीताल के घट्टा में टोल बैरियर स्थापित कर दिया है। इस टोल बैरियर पर बिजली कनेक्शन, रंग-रोगन और बैरिकेड्स समेत अन्य सभी कार्य पूरा कर लिए गए हैं। इस टोल बैरियर पर रंगीन लाइटें ऑन कर ट्रायल भी किया गया। अब जल्द ही इस टोल बैरियर को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित करने की तैयारी शुरू होने वाली है।

विज्ञापन


एनएचएआई का दावा है कि दिसंबर से इस टोल बैरियर पर वाहनों का शुल्क कटना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक छोटे और बड़े वाहनों का कितना शुल्क होगा, यह तय नहीं है। टोल टैक्स की दरों को लेकर भी आगामी समय में एनएचएआई की बैठक होने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोरलेन कंस्ट्रक्शन कंपनी को हमीरपुर तक निर्माण कार्य इसी साल पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कांगड़ा के समेला में निर्माणाधीन सुरंग का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। टोल बैरियर के शुरू होने से पहले ही नई सुरंग से भी यातायात बहाल होने की पूरी संभावना है। अभी मटौर से शिमला तक कोई टोल बैरियर नहीं है। वाहन चालक इस मार्ग पर निशुल्क सफर करते हैं, लेकिन रानीताल के घट्टा में टोल बैरियर शुरू होने के बाद वाहन चालकों को शुल्क अदा करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मार्च 2025 तक मटौर से लेकर हमीरपुर तक फोरलेन कार्य को पूरा किया जाएगा, लेकिन मटौर से ज्वालाजी तक फोरलेन का कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फोरलेन का कार्य पूरा होने के बाद रानीताल के घट्टा में स्थापित टोल बैरियर को शुरू कर दिया जाएगा। -विक्रम सिंह मीणा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed