{"_id":"c6faf6ca8033f5ed579de4892ea7704f","slug":"now-you-will-get-fresh-milk-from-milkfed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपको ताजा दूध देगा मिल्कफेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपको ताजा दूध देगा मिल्कफेड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मिल्कफेड अब ताजा दूध देगा। मिल्कफेड से जुड़ी 1007 सोसाइटियां दूध का दोनों वक्त कलेक्शन करेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में मिल्कफेड का दूध लाखों उपभोक्ता इस्तेमाल करते हैं। यह जानकारी राज्य पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने दी है।
हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादन फेडरेशन (मिल्कफेड) के अधिकारियों की बुधवार को राज्य सचिवालय में एक बैठक में मंत्री अनिल शर्मा ने ये आदेश जारी किए।
उन्होंने कहा कि मिल्कफेड से जुड़ी सभी सोसाइटियां दो वक्त यानी सुबह और शाम दूध की कलेक्शन करें। इससे दूध ताजा मिलेगा।
अनिल शर्मा ने कहा कि मिल्कफेड प्रदेश में कई नए प्रोजेक्ट लगाएगा। हमीरपुर में कैटल फीड प्लांट ने काम शुरू कर दिया है।
15 लाख का लाभ भी कमा लिया है। हमीरपुर में ही मिनरल मिक्सचर और यूरिया मोलिसिज प्लांट लगाया जा रहा है। ऊना में कंप्रेस्ट फॉडर प्लांट लगा रहे हैं।