{"_id":"63208a8910ee1b681b3170e4","slug":"now-you-will-be-able-to-take-admission-in-bachelor-s-degree-course-ug-degree-course-till-september-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UG Degree Courses Admission: हिमाचल के स्नातक डिग्री कोर्स में अब 20 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UG Degree Courses Admission: हिमाचल के स्नातक डिग्री कोर्स में अब 20 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला
Tue, 13 Sep 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:20 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध सभी सरकारी, गैर सरकारी यूजी डिग्री कोर्स करवाने वाले कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 20 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध सभी सरकारी, गैर सरकारी यूजी डिग्री कोर्स करवाने वाले कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 20 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति ने छात्रों की ओर से की जा रही मांग और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने की समयसीमा को फिर से बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इससे उन विद्यार्थियों को राहत होगी, जो किन्हीं कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश नहीं ले पाए थे। विश्वविद्यालय इससे पूर्व भी दो बार प्रवेश के लिए समयसीमा बढ़ा चुका है। विवि का यह निर्णय प्रदेश के सात जिलों में चल रहे विवि से संबद्ध डिग्री और संस्कृत कॉलेजों पर लागू होगा। इस संदर्भ में कॉलेजों को भी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन