{"_id":"3fc4660e97c39dd25b2d730ecaed8680","slug":"now-you-ll-get-18-kg-cheaper-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अब आपको मिलेगा 18 किलो सस्ता आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! अब आपको मिलेगा 18 किलो सस्ता आटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में चार माह से आटे के कोटे में चल रहा कटौती का खेल समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला के 3 अप्रैल के अंक में आटे में कटौती शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने हरकत में आकर सभी उपभोक्ताओं को 18 किलो आटा देने का फैसला लिया है।
अब डिपो संचालकों को 14 किलो की बजाय 18 किलो प्रति राशन कार्ड के हिसाब से चालान काटकर दिया जा रहा है। सस्ते राशन के डिपुओं में अब सभी उपभोक्ताओं को 18 किलो आटा ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगर किसी उपभोक्ताओं को डिपो संचालक निर्धारित कोटा देने में आनाकानी करता है तो उपभोक्ता जिला नियंत्रक के दफ्तर में फोन नंबर 0177-2657022 पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
निदेशक प्रियतू मंडल ने 18 किलो आटा देने की पुष्टि की है।
जो पहले ले गए, उन्हें मिलेगा शेष चार किलो आटा
जिन उपभोक्ताओं ने अप्रैल में 14 किलो आटा ले लिया है, उन्हें भी पूरा कोटा मिलेगा। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को शेष चार किलो आटे का कोटा देने के आदेश भी दिए हैं।
अगर डिपो संचालक आटे का निर्धारित कोटा नहीं देते हैं तो उपभोक्ता उपायुक्त ऑफिस के परिसर में स्थित जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में लिखित में शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत मिलने पर विभाग संबंधित डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।