फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now water will come to many areas of the Shimla for the fourth day

Shimla Water: राजधानी शिमला के कई इलाकों में अब चौथे दिन आएगा पानी, मंगलवार को शहर में खाली रहे पेयजल टैंक

Tue, 28 May 2024 10:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 May 2024 10:30 PM IST
सार

मंगलवार दिन भर बिजली कट के चलते गिरि पेयजल परियोजना ठप रही। जिसके चलते शिमला में छोटा शिमला जोन के कई टैंक खाली रहे। 

विज्ञापन
Now water will come to many areas of the Shimla for the fourth day
शिमला में बढ़ने लगी पीने के पानी की समस्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन में पहुंच गई है। बिजली कट के चलते गिरि पेयजल परियोजना मंगलवार दिन भर ठप रही। इसके चलते शहर के छोटा शिमला जोन के कई टैंक खाली रहे। इस जोन के कई इलाकों में मंगलवार तीसरे दिन भी देर शाम तक पानी नहीं आया।

विज्ञापन


अब बुधवार को चौथे दिन इनमें पानी की आपूर्ति देने का दावा किया है। छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी बाजार, न्यू फ्लावरडेल, विकासनगर, लोअर खलीनी, राजभवन क्षेत्र, निगम विहार, चार्ली विला में मंगलवार को आपूर्ति होनी थी, लेकिन गिरि से पानी की आपूर्ति न मिलने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाया। उधर, संजौली और सेंट्रल जोन के ज्यादातर वार्डों में पानी की आपूर्ति तो दी गई, लेकिन सप्लाई की टाइमिंग घटाई गई है। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गिरि से शहर को पानी नहीं मिल पाया है। बुधवार को आपूर्ति सामान्य रहेगी जिससे शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी देने का प्रयास रहेगा। कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा का कहना है कि तय शेड्यूल के अनुसार पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


टैंकरों के साथ भर रहे दमकल वाहन
पेयजल कंपनी के पास मंगलवार को 20 टैंकरों की डिमांड पहुंची हैं। कंपनी के अनुसार दिन के समय टैंकरों की जगह दमकल वाहनों में पानी भरना पड़ा है। टूटीकंडी क्षेत्र में भड़की आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों में रिज से पानी भरकर रवाना किया गया। शहर को सभी पेयजल परियोजनाओं से मंगलवार सुबह तक 39.11 एमएलडी पानी मिला है। बुधवार को 35 एमएलडी तक पानी शहर को मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed