फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now water will be hot without electricity, food will be cooked, rooms will also be warm

Multipurpose Stove: अब बिजली के बिना गर्म होगा पानी, बनेगा खाना, कमरे भी रहेंगे गर्म

Tue, 29 Nov 2022 11:14 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:14 AM IST
सार

मल्टीपर्पज चूल्हा बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि बर्फबारी और बरसात के कारण इन इलाकों में बिजली का हमेशा संकट बना रहता है। 

विज्ञापन
Now water will be hot without electricity, food will be cooked, rooms will also be warm
मल्टीपर्पज चूल्हे के साथ विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अचानक बिजली चली जाए तो हमारे रोजमर्रा के कई काम प्रभावित हो जाते हैं, मगर मिट्टी और लोहे से बना एक मल्टीपर्पज चूल्हा ऐसा नहीं होने देगा। यह चूल्हा पानी गर्म करेगा, खाना बनाएगा और सर्दियों में कमरों को भी गर्म कर देगा। इस चूल्हे को तैयार करने का खर्च मात्र तीन हजार रुपये आएगा। मगर चूल्हे से कमरों तक गर्म हवा पहुंचाने के लिए जो पाइप लगाई जाएगी, उस पर कुछ खर्च अलग आएगा।  यह चूल्हा बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि बर्फबारी और बरसात के कारण इन इलाकों में बिजली का हमेशा संकट बना रहता है। वहीं, कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां बिजली के हमेशा कट लगते रहते हैं और ऐसे में वहां पर खाना बनाना, पानी गर्म करना और कमरों को गर्म करना काफी कठिन हो जाता है। लोगों को बहुत दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इस चूल्हे का मॉडल डीएवी स्कूल सुंदरनगर के अभिनव ने तैयार किया है और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में इसको प्रदर्शित किया गया। उसने बताया कि इससे बिजली भी बचेगी और बिजली नहीं होने पर हमारे कई काम भी प्रभावित नहीं होंगे।  

विज्ञापन


चूल्हे को बनाने की विधि
यह चूल्हा कोई भी बड़ी आसानी के साथ कहीं पर भी बना सकता है। इस चूल्हे को बनाने के लिए लोहे की प्लेट पर मिट्टी का चूल्हा बनाएंगे। इस चूल्हे में लोहे की एक बड़ी पाइप इस तरह से डालेंगे कि वह पूरी तरह से मिट्टी के अंदर ही रहे और जब चूल्हे को जलाया जाएगा तो उस पर खाना बनाने के साथ ही पाइप भी गर्म हो जाएगी और इस पाइप में पानी गर्म होता रहेगा। थोड़ी थोड़ी देर बाद पाइप में पानी को डालते रहेंगे और गर्म पानी बाहर आता रहेगा। वहीं इस पाइप से निकलने वाली भाप को प्लंबर से फिटिंग करवाकर कमरों तक पहुंचाया जा सकेगा जो एक व्लोअर का काम करेगी और कमरों को भी गर्म करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed