फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now two thousand diseases will be treated under Ayushmann plans

अब आयुष्मान योजना में होगा दो हजार बीमारियों का इलाज, पढ़ें पूरी सूची

Fri, 31 May 2019 12:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
now two thousand diseases will be treated under Ayushmann plans
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना में अब 1800 के बजाय दो हजार बीमारियों का इलाज निशुल्क होगा। राज्य सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें छूटी हुई 200 बीमारियों को शामिल करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दस से 15 दिनों में इन बीमारियों को योजना कवर में शामिल करने की मंजूरी मिल सकती है। आईजीएमसी में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को कई बार योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


चर्मरोग और आंखों की कुछ बीमारियां योजना में नहीं हैं। लिहाजा मरीजों को उपचार के समय बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल में मरीजों को आ रही दिक्कतों के चलते अब राज्य ने योजना में छूटी बीमारियों को जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान ये दस्तावेज अनिवार्य

now two thousand diseases will be treated under Ayushmann plans
डेमो

इसमें चर्मरोग, हार्ट, स्पाइन, किडनी, न्यूरोसर्जरी की ऐसी बीमारियां हैं जो योजना के लांच के समय पैकेज में शामिल नहीं हुई थीं। इन बीमारियों के शामिल होने के बाद दाखिल गरीब मरीजों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार मिलेगा।

हिमाचल पहला ऐसा राज्य होगा जहां पर दो हजार के करीब बीमारियों को योजना में कवर किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल में सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत योजना को लांच किया गया। प्रदेश के 175 सरकारी और निजी अस्पतालों में लोगों के लिए 1800 बीमारियों के उपचार की सुविधा दी गई।

योजना का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चयनित बीपीएल, मनरेगा और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण -2011 के चिह्नित गरीब परिवारों को मिल रहा है।

अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के पास राशनकार्ड, आधारकार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से भी जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed