{"_id":"5d5c174a8ebc3e6c1d62ef6b","slug":"now-traveling-will-be-expensive-in-hrtc-buses-to-delhi-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बसों में महंगा हुआ दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बसों में महंगा हुआ दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर
Tue, 20 Aug 2019 09:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में किराये में की गई बढ़ोतरी का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम पर भी पड़ा है। प्रदेश से पंजाब होकर दिल्ली और पंजाब के विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब निगम की बसों में अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन
धर्मशाला बस अड्डा के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि पंजाब में हुई किराया बढ़ोतरी के कारण अब हिमाचल प्रदेश से बाहरी राज्यों की ओर जाने वाली बसों के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को वोल्वो और साधारण बसों में 5 से लेकर 10 रुपये तक अतिरिक्त दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न शहरों में जाने के लिए देने होंगे।
विज्ञापन
पहले धर्मशाला-दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस में 1347 रुपये किराया लगता था, लेकिन अब यात्रियों को 1363 रुपये देने होंगे, जबकि साधारण बस में 614 के बजाय अब 621 रुपये किराया लगेगा।
चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस में 771 के बजाय 782 और साधारण बस में 380 से बढ़कर 386 रुपये देने होंगे। इसके अलावा लुधियाना के लिए 307 के बजाय 312, अनूपगढ़ के लिए 703 के बजाय 720, हरिद्वार के लिए 633 के बजाय 640, पठानकोट के लिए 160 के स्थान पर 162 रुपये किराया लगेगा।
वहीं हरिद्वार जाने के लिए वोल्वो बस में 1689 रुपये के बजाय अब 1698, जबकि अमृतसर-मनाली वोल्वो बस में 1542 के स्थान पर 1550 रुपये किराया यात्रियों से वसूल किया जाएगा।