{"_id":"5ba8d53d867a557f7041721a","slug":"now-the-teachers-who-not-attending-training-will-not-entitled-for-increment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, विभाग ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, विभाग ने लिया ये फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनिंग में नहीं आने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई करेगा। शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों की सर्विस बुक में भी इसका उल्लेख होगा।
विज्ञापन
एक ही शिक्षकों को बार-बार प्रशिक्षण के लिए भेजने पर भी रोक लगा दी गई है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग प्रति वर्ष विभिन्न विषयों के शिक्षकों के लिए साल भर प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाता है। विभाग के पास शिकायतें पहुंची है कि कई शिक्षक ड्यूटी लगने के बाद भी इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं। कई जिलों से बार-बार एक ही शिक्षक हर प्रशिक्षण कार्यक्रम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन शिकायतों को देखते हुए विभाग ने अब प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिकंजा कसने का फैसला लिया है। उधर, पीजीटी अंग्रेजी को 8 से 13 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एससीईआरटी सोलन में होने वाले इन कार्यक्रम में बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलाें के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन जिलों के उपनिदेशकों से 27 सितंबर तक प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची भेजने को कहा है।