{"_id":"68b6e32179dcdb7d4b029410","slug":"now-the-state-library-will-remain-open-at-night-too-shimla-news-c-19-sml1002-595145-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब रात को भी खुला रहेगा राज्य पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब रात को भी खुला रहेगा राज्य पुस्तकालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर
हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे आंबेडकर पुस्तकालय में पाठकों को मिलेगी अध्ययन की सुविधा
सरकार की अधिसूचना पर नई व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के पाठकों को दिन में नौकरी करने के बाद रात में पढ़ाई करने के लिए अब पुस्तकालय की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। राजधानी के विधानसभा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य पुस्तकालय का भवन अब हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा।
पाठकों की सुविधा और मांग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना एक सितंबर से लागू भी कर दी है। यह प्रदेश में शिक्षा विभाग का पहला पुस्तकालय होगा जो 24 घंटे खुला रहेगा। रात में पुस्तकालय की निगरानी रखने के लिए पाठकों की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में छह पाठक शामिल किए हैं। सुबह सात से रात आठ बजे तक पुस्तकालय के सभी हॉल खुले रहेंगे लेकिन रात आठ से सुबह सात बजे तक पुस्तकालय के प्रवेश फ्लोर का रीडिंग हॉल ही खुला रहेगा। इसमें 163 पाठकों के बैठने की व्यवस्था है। पुस्तकालय में प्रवेश के लिए सदस्यता लेना जरूरी है। राज्य पुस्तकालय में शिमला के सभी उपनगरों से पाठक पढ़ने के लिए आते हैं। इसमें कुछ पाठक ऐसे थे जो दिन में निजी नौकरी करने के बाद शाम को पढ़ने के लिए पुस्तकालय खोजते थे लेकिन सभी पुस्तकालय रात आठ बजे तक बंद हो जाते थे। कई बार पाठकों ने राज्य पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने की मांग थी। राज्य पुस्तकालय में पंजीकृत पाठकों की संख्या 36 हजार है इसमें सक्रिय पाठक 18 हजार हैं।
बिना लाइब्रेरी कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश : वर्मा
पुस्तकालय के इंचार्ज बलदेव सिंह वर्मा ने बताया कि पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने से बहुत से पाठकों को सुविधा मिलेगी। इसे 24 घंटे खुला रखने के लिए पाठकों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। बिना लाइब्रेरी कार्ड के कोई भी पाठक पुस्तकालय में प्रवेश नहीं कर सकता। 18 साल से कम आयु वाले पाठकों को रात आठ बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई पाठक पुस्तकालय के अंदर नशा करता पाया गया तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।