फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the four lane will be built from the cuckoo to the sloping edge

अब छकड़ैल से चलौठी, लंबीधार होकर ढली तक बनेगा फोरलेन

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the four lane will be built from the cuckoo to the sloping edge
शिमला। कैथलीघाट से ढली जंक्शन तक फोरलेन की अलाइनमेंट में चार किलोमीटर का बदलाव किया गया है। अब छकडै़ल से चलौठी, लंबीधार होकर ढली जंक्शन तक फोरलेन बनेगा। पुरानी अलाइनमेंट के तहत यह फोरलेन छकडै़ल से ढली तक प्रस्तावित था। लेकिन, इस क्षेत्र में आबादी और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा के चलते पुराने अलाइनमेंट प्लान में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक 2014 में कैथलीघाट-ढली फोरलेन का अलाइनमेंट प्लान तैयार किया गया था। शुरू में जो सर्वे हुआ था, उस समय इस क्षेत्र में आबादी कम थी। लेकिन, मौजूदा समय में यहां सैकड़ों की संख्या में भवनों का निर्माण हो चुका है। इस स्थिति में फोरलेन की जद में बहुमंजिला इमारतें आ रही थीं। एनएचएआई का यह भी तर्क है कि फोरलेन की कटिंग से शिमला-कालका राष्ट्रीय मार्ग को भी खतरा बना था। ऐसे में छकडै़ल से ढली तक के चार किलोमीटर के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

नई अलाइनमेंट के मुताबिक अब छकड़ैल से लंबीधार के लिए टनल बनेगी। उसके बाद पुल के माध्यम से ढली जंक्शन तक फोरलेन को जोड़ा जाएगा। वहीं, आईजीएमसी अस्पताल जाने के लिए फोरलेन को चलौठी के पास बाइफ्रकेशन से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके शर्मा ने दी है। कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 फरवरी को खोले जाएंगे टेंडर
कैथलीघाट-शिमला के 27.5 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। इस पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में कैथलीघाट से शराला और दूसरे चरण का कार्य शराला से मशोबरा-ढली जंक्शन तक होगा। एनएचएआई ने दोनों चरणों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। 25 फरवरी को टेंडर खुलेंगे। कैथलीघाट से ढली-मशोबरा जंक्शन तक पांच सुरंगों और 29 पुलों से होकर वाहन गुजरेंगे। इसके अलावा एक मनमोहक हेरिटेज केबल स्टे ब्रिज भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed