फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the demand for water tankers has increased for the fifth day in the city

Shimla News: शहर में अब पांचवें दिन पानी, टैंकराें की मांग बढ़ी

Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now the demand for water tankers has increased for the fifth day in the city
भारी गाद के चलते गिरि पेयजल परियोजना दिनभर रही ठप
विज्ञापन

आज से पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद
18 टैंकरों सेे दिया गया शहर केे कई हिस्सों में पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी गाद के कारण गिरि पेयजल परियोजना के ठप होने से शिमला शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति फिर से पांचवें दिन में पहुंच गई है। पांचवें दिन भी कब पानी आएगा, इसका कोई शेड्यूल नहीं बन रहा। ऐसे में शहर में फिर से टैंकरों की मांग बढ़ने लगी है।

शहर में शनिवार को 18 टैंकरों से पानी की आपूर्ति दी गई। शहर के कनलोग वार्ड में शनिवार पांचवें दिन शाम 7:00 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं दी गई। संजौली जोन और बालूगंज में भी देर शाम तक पानी नहीं आया। कसुम्पटी वार्ड में भी पांचवें दिन पानी आ रहा है। पार्षद रचना शर्मा के अनुसार पांचवें दिन भी लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल रहा। वार्ड में पानी का संकट गहरा गया है। पटयोग वार्ड की पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में कभी चौथे तो कभी पांचवें दिन आपूर्ति मिल रही है। कंपनी ने चौथे दिन पानी देने का दावा किया था लेकिन अब वह दावा हवा हो रहा है। मनोनीत पार्षद गोपाल शर्मा ने कहा कि मशोबरा में भी चार दिन से पानी नहीं है। कंपनी का दावा है कि शहर के ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन




गिरि से आज आपूर्ति की उम्मीद
गिरि पेयजल परियोजना को बहाल करने के लिए कंपनी ने फिर से स्टोरेज टैंकों को साफ करवाया है। इनसे भारी मात्रा में मलबा और गाद बाहर निकाली गई। कंपनी के मजदूर शनिवार को दिनभर काम में डटे रहे। शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण आई गाद से गिरि में पंपिंग ठप हो गई थी। कंपनी का कहना है कि यदि दोबारा भारी बारिश नहीं होती है तो रविवार को गिरि से पानी की आपूर्ति शुरू हो सकती है। शनिवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 33.63 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से 15 एमएलडी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article