फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now the bada bhangal of kangra himachal will be illuminated by the flood light of the solar panel

कांगड़ा: लैंप की धुंधली नहीं अब सोलर पैनल की दूधिया रोशनी से जगमग होगा बड़ा भंगाल

Thu, 21 Oct 2021 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 11:10 AM IST
सार

प्र्रशासन ने यह पहल की है। हिम ऊर्जा के सौजन्य से पंचायत में 169 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल की देखरेख का जिम्मा आगामी पांच वर्षों तक स्थापित करने वाले प्रतिनिधि पर रहेगा। एक सोलर पैनल की कीमत 32 हजार के करीब है। 

विज्ञापन
now the bada bhangal of kangra himachal will be illuminated by the flood light of the solar panel
बड़ा भंगाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की दुर्गम बड़ा भंगाल पंचायत में अंधेरे की गुलामी से आजाद होने जा रहा है। अब लोगों के घरों रात को केरोसिन तेल के लैंप नहीं जलेंगे। सोलर पैनल लाइटों की दूधिया रोशनी से पंचायत जगमगाएगी। करीब दस साल पंचायत के बाशिंदे लैंप की रोशनी में रात काटने को मजबूर हैं। इनके बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। प्र्रशासन ने यह पहल की है। हिम ऊर्जा के सौजन्य से पंचायत में 169 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल की देखरेख का जिम्मा आगामी पांच वर्षों तक स्थापित करने वाले प्रतिनिधि पर रहेगा। 

विज्ञापन


एक सोलर पैनल की कीमत 32 हजार के करीब है। दुर्गम पंचायत में सोलर पैनल लगवाने की इस मुहिम में एसडीएम सलीम आजम के प्रयास सराहनीय रहे हैं। एसडीएम सलीम आजम सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा भंगाल पहुंचे थे। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान उन्हें बड़ा भंगाल में बिजली की समस्या की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने समस्या उपायुक्त के सामने रखे। जिला प्रशासन के आग्रह पर प्रदेश सरकार ने दुर्गम पंचायत में सोलर पैनल के लिए सहयोग करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


हाइड्रो प्रोजेक्ट से होती थी पहले बिजली की आपूर्ति
बड़ा भंगाल में करीब बीस पहले एक हाइड्रो प्रोजेक्ट क्रियान्वित था। यहां से लोगों को बिजली की आपूर्ति होती थी।  तकनीकी खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बड़ा भंगाल में वर्तमान में चार दर्जन लोग रह रहे हैं। इसके अलावा जब बर्फबारी नहीं होती है तो कई लोग यहां वापस आते हैं। अप्रैल माह से लेकर सितंबर तक इस पंचायत में 500 लोग रहते हैं और सरकारी विभागों के साथ-साथ मिडल तक के बच्चों की पढ़ाई भी होती है। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि बुधवार को हेलीकॉप्टर से सोलर पैनल को बड़ा भंगाल भेजा जाना था, लेकिन हेलीकॉप्टर के न आने पर अब तीन-चार दिन में इन सोलर पैनल को बड़ा भंगाल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed