{"_id":"6389fa486909f76757111762","slug":"now-the-additional-quota-of-sugar-is-being-given-for-diwali-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: उपभोक्ताओं को दिसंबर में दिया जा रहा दिवाली का अतिरिक्त चीनी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: उपभोक्ताओं को दिसंबर में दिया जा रहा दिवाली का अतिरिक्त चीनी कोटा
Sat, 03 Dec 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:00 AM IST
सार
सरकार ने दिवाली के चलते प्रति राशन कार्ड आधा किलो चीनी अतिरिक्त देने का फैसला लिया था। यह चीनी अक्तूबर महीने के अंत तक दी जानी थी, लेकिन अब दिसंबर में चीनी का कोटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
चीनी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर दिया जाने वाला चीनी का कोटा राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब दिया जा रहा है। सरकार ने दिवाली के चलते प्रति राशन कार्ड आधा किलो चीनी अतिरिक्त देने का फैसला लिया था। यह चीनी अक्तूबर महीने के अंत तक दी जानी थी, लेकिन अब दिसंबर में चीनी का कोटा दिया जा रहा है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। इन्हें डिपुओं में सब्सिडी पर राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि समय पर टेंडर न किए जाने से यह दिक्कतें पेश आई हैं। हिमाचल में सरकार चाहे भाजपा की रही हो या फिर कांग्रेस की। हर साल उपभोक्ताओं को दिवाली पर अतिरिक्त चीनी दी जाती है। अक्तूबर में सरकार ने चीनी देने का फैसला लिया था, लेकिन इस महीने उपभोक्ताओं को चीनी नहीं मिली। नवंबर के अंत में उपभोक्ताओं को चीनी देनी शुरू की गई है। दिसंबर में भी भी चीनी का कोटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल केंद्र करवा रहा उपलब्ध
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। गेहूं की पिसाई प्रदेश सरकार स्वयं करती है। ऐसे में हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा दिया जाता है। इसके अलावा तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी, एक किलो नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर देती है।
विज्ञापन