फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now student can get migration certificate in their school

एचपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर

Thu, 10 Jul 2014 12:32 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
now student can get migration certificate in their school

माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए जमा दो के छात्रों को अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू कर प्रदेश के करीब 71653 विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। 2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस बार माइग्रेशन सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों में ही मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्हें बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और अपने स्कूल जाकर ये प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

स्कूलों को भेजे माइग्रेशन सर्टिफिकेट

now student can get migration certificate in their school

शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल प्रमाणपत्र के साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी अटैच कर प्रदेश भर के स्कूलों को भेज दिए हैं। इसकी फीस भी विद्यार्थियों से प्रवेश के दौरान ही ले ली गई है।

जमा दो के बाद जो विद्यार्थी हिमाचल से बाहर अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर तेगटा का कहना है कि इस बार जमा दो के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट मूल प्रमाणपत्र के साथ ही संबंधित स्कूलों को भेज दिए गए हैं।

हजारों छात्रों को होगा फायदा

now student can get migration certificate in their school

बोर्ड ने पहली बार यह नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था से प्रदेश के जमा दो के हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा।

इससे पहले माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लेना पड़ता था। इसके बाद विद्यार्थी को शिक्षा बोर्ड में आकर माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना पड़ता था।

इसमें विद्यार्थी का समय बर्बाद होने के साथ ही उसे आर्थिक नुकसान भी होता था। ऐसे में बाहरी राज्यों में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें पेश आती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed