फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now special training for panchayat pradhan.

अब पैसा खर्च करने से पहले पंचायत प्रधानों को मिलेगी ट्रेनिंग

Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Now special training for panchayat pradhan.

14वें वित्तायोग के तहत पंचायत प्रधान और उपप्रधान किस तरह विकास कार्यों में पैसा खर्च करेंगे, इसके लिए पहले नुमाइंदों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा। इसमें पंचायत अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक 14 वें वित्तायोग का पैसा 17 विकास कार्यों में पैसा खर्च होगा। इन कार्यों को कैसे किया जाना है और किस मद में कितनी राशि जारी होनी है, इसकी पूरी जानकारी ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठक में मिलेगी।
विज्ञापन


जिला शिमला, मंडी, और कांगड़ा आदि जिलों में प्रधानों तथा उपप्रधानों के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14वें वित्तायोग का पैसा, सड़कों के निर्माण कार्य, रास्ते, वर्षाशालिकाएं, श्मशानघाट, स्ट्रीट लाइट, नालियों का निर्माण, पानी की स्कीम, सामुदायिक भवन, स्टोरेज टैंक आदि के लिए खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार सीधे पंचायतों को आ रहा धन

Now special training for panchayat pradhan.

केंद्र सरकार 14वें वित्तायोग के तहत सीधे पंचायतों को धन उपलब्ध करवा रही है। इससे पहले जिला परिषद, बीडीसी और पंचायतों के लिए पैसा जारी होता था। केंद्र ने जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों को छोड़कर सीधे पंचायतों को पैसा जारी किया है।

केंद्र सरकार की ओर से सीधे पंचायत को पैसा दे रही है। इस पैसे को कैसे खर्च किया जाना है, इसको लेकर पंचायत प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। ताकि पैसे का सही उपयोग किया जा सके। - ओंकार शर्मा, सचिव, पंचायती राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed