फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now snow will not remain on the roads, traffic will remain smooth, Public Works Department has prepared this p

हिमाचल: अब सड़कों पर नहीं टिकेगी बर्फ, सुचारु रहेगा यातायात, लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया ये प्लान

Mon, 08 Jan 2024 12:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

हिमाचल में आमतौर पर दिसंबर से बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है। यह बर्फ फरवरी महीने तक रहती है। हालांकि दिसंबर, 2023 में बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन जनवरी में बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Now snow will not remain on the roads, traffic will remain smooth, Public Works Department has prepared this p
कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन का प्लांट शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों पर यातायात बाधित नहीं होगा। सड़कों पर बर्फ न जमे, इसके लिए लोक निर्माण विभाग कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की मदद लेगा। शिमला में इसका पहला प्रयोग होगा। लाखों रुपये की इस मशीन को शिमला में स्थापित की गई है। इसके सफल प्रयोग के बाद इसे अन्य बर्फीले क्षेत्रों में भी स्थापित किया जाएगा। हिमाचल में आमतौर पर दिसंबर से बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है। यह बर्फ फरवरी महीने तक रहती है। हालांकि दिसंबर, 2023 में बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन जनवरी में बर्फबारी की संभावना है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


शिमला में यह मशीन आरटीओ कार्यालय के बाहर स्थापित की गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शहर की पहली  कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन मशीन का उद्घाटन किया। प्लांट एक दिन में 6,000 लीटर कैल्शियम क्लोराइड बना सकता है। इसके अलावा विभाग ने मंत्री को कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की स्प्रे करके पूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया। प्लांट से 500 रुपये लागत में एक किलोमीटर सड़क पर कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन छिड़क कर सड़क पर बर्फ जमने से रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि मशीन में बर्फ पिघलाने का कैमिकल तैयार होगा। इस कैमिकल को पिकअप के माध्यम से बर्फीले क्षेत्रों की सड़कों तक पहुंचाया जाएगा। जैसे-जैसे बर्फबारी का मौसम बनेगा, उससे पहले सड़कों पर इसका पहला छिड़काव किया जाएगा। इससे सड़क पर बर्फ नहीं टिकेगी। जिन सड़कों पर बर्फ जम गई है, ये स्लूशन पांच मिनट के भीतर बर्फ पिघला देगा। 

इन क्षेत्रों में होता है यातायात बाधित 
शिमला। जिला शिमला के रोहडू, रामपुर, कोटखाई, चौपाल, जुब्बल, खड़ापत्थर, नारकंडा और कुल्लू, मनाली के अधिकांश एरिया, जिला लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी, भरमौर, सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed