फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now, register complaints with HRTC on WhatsApp.

एचआरटीसी में सफर कर रहे यात्री व्हाट्सऐप से करें शिकायत

Mon, 21 Sep 2015 08:35 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Now, register complaints with HRTC on WhatsApp.

अब हिमाचल परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्री किसी भी प्रकार की असुविधा और दुर्व्यवहार की शिकायत व्हाट्सऐप पर भी कर सकेंगे। निगम प्रबंधन ने यात्रियों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की है। पहली बार हेल्पलाइन नंबर के साथ व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर ग्रीन कार्ड पर प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन


व्हाट्सऐप के जरिये यात्री बस के भीतर किसी भी प्रकार की घटना का ऑनलाइन वीडियो भी अब यात्री निगम प्रबंधन को दिखा सकेंगे। निगम ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए ये नंबर ग्रीन कार्ड पर प्रकाशित किए हैं। दोनों नंबर निदेशालय शिमला से संबंधित हैं। सीधी शिकायत या सूचना निदेशालय शिमला से प्राप्त की जा सकेगी।

विज्ञापन

इसी सप्ताह बनने शुरू होंगे ग्रीन कार्ड

Now, register complaints with HRTC on WhatsApp.

इसी सप्ताह निगम यात्रियों के ग्रीन कार्ड बनाना शुरू करेगा। निगम ने कार्ड तैयार करवाकर सभी बस डिपुओं में पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। ग्रीन कार्ड पर यात्रियों को 25 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसका दायरा 50 किलोमीटर निर्धारित किया गया है। रात्रि बस सेवा में कार्ड मान्य नहीं होगा। कार्ड सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक की मान्य होगा।

मंडलीय प्रबंध हमीरपुर दलजीत सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह यात्रियों के ग्रीन कार्ड बनना शुरू होंगे। निगम प्रबंधन ने कार्ड बनाकर सभी बस डिपुओं में पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। सप्ताह के अंत तक सभी मुख्य अड्डों पर कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे। कार्ड पर हेल्पलाइन नंबर के साथ व्हाट्सऐप नंबर भी प्रकाशित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed