फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now preparing for cashless travel in HRTC buses, passengers will get facility from November

HRTC: एचआरटीसी बसों में अब कैशलेस सफर की तैयारी, यात्रियों को नवंबर से मिलेगी सुविधा

Thu, 01 Sep 2022 05:21 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 05:21 AM IST
सार

एचआरटीसी बसों में सफर के दौरान यात्रियों को जल्द ही कैश के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। एचआरटीसी बसों में कंडक्टर यात्रियों को ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट जारी करेंगे। मशीनें मिलने के बाद इनमें स्टेशन और किराया अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Now preparing for cashless travel in HRTC buses, passengers will get facility from November
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार यात्री एचआरटीसी की बसों में कैशलेस सफर कर सकेंगे। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 4,500 ई-टिकटिंग मशीनें खरीदने को टेंडर कर दिया है। नवंबर तक निगम की सभी बसों में कंडक्टरों को यह मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीनों के जरिए यात्री सभी तरह के कार्ड और मोबाइल वॉलेट से किराया चुका सकेंगे। एचआरटीसी बसों में सफर के दौरान यात्रियों को जल्द ही कैश के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। एचआरटीसी बसों में कंडक्टर यात्रियों को ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट जारी करेंगे। मशीनें मिलने के बाद इनमें स्टेशन और किराया अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन


मशीनें चलाने की ट्रेनिंग देकर कंडक्टरों को ट्रायल के लिए मशीनें सौंपी जाएगी। हाईटेक ई-टिकटिंग मशीनों के जरिये यात्री स्मार्ट कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा गूगल पे, फोन पे, भीम यूपीआई से भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि चिप रीडर से लैस नई टिकटिंग मशीनें तेजी से कार्ड को रीड करेंगी। ई-टिकटिंग मशीन कार्ड के संपर्क में आते ही उसे रीड कर लेगी। 2010 में एचआरटीसी ने बसों में यात्रियों को मैनुअल टिकटें जारी करने के स्थान पर टिकटिंग मशीनों का प्रयोग शुरू किया था। मौजूदा समय में निगम के कंडक्टर लगभग सात साल पुरानी मशीनें इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन महीने में मिलेगी कैशलेस सफर की सुविधा 
ई-टिकटिंग मशीनों के लिए टेंडर कर दिया गया है। तीन महीने के भीतर निगम की सभी बसों में कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। यात्री सभी तरह के कार्ड और मोबाइल वॉलेट से एचआरटीसी बसों में किराया चुका सकेंगे।- डॉ. संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed