{"_id":"589a99fb4f1c1bc055379c7b","slug":"now-paytm-facility-at-hrtc-booking-counter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाली का बड़ा ऐलान, अब यहां भी शुरू होगी पेटीएम वॉलेट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाली का बड़ा ऐलान, अब यहां भी शुरू होगी पेटीएम वॉलेट की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी वेब पोर्टल के बुकिंग काउंटरों पर पेटीएम वॉलेट से भुगतान की सुविधा शुरू होगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सभी अग्रिम बुकिंग काउंटरों पर 20 फरवरी तक डेबिट, क्रेडिट कार्डों से भुगतान के लिए 200 पीओएस मशीनें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
कहा कि ढाबों तथा रेस्तरां में गुणवत्तापूर्ण आहार की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने का निर्णय लिया है। पहली शिकायत पर मालिक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी और तीसरी बार मालिकों पर यह जुर्माना क्रमश: 10000 रुपये और 20000 रुपये होगा।
विज्ञापन
चौथी बार शिकायत मिलने पर ढाबे या रेस्तरां को तीन वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बाली ने कहा कि शिमला से चंडीगढ़ के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू होगी। मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने के लिए जाहू से दिल्ली सुपर लग्जरी बस सेवा को तीन दिन में सरकाघाट तक बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
9 फरवरी से हमीरपुर-अमृतसर लग्जरी बस
हमीरपुर-अमृतसर वाया होशियारपुर सुपर लग्जरी बस सेवा 9 फरवरी से शुरू की जाएगी। आने वाले दिनों में शिमला से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
टीएमसी कर्मचारियों के लिए जल्द बस सेवा
टांडा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों तथा छात्रों के लिए मुद्रिका बस सेवा मैकलोड़गंज से मेडिकल कॉलेज तक चलाई जाएगी। बाली ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान निगम का राजस्व 508 करोड़ से बढ़कर 560 करोड़ रुपये हुआ है।