{"_id":"6b0ad2f8ec3f1e0e770b8d5e","slug":"now-pages-of-200-year-old-history-will-open-with-a-single-click-shimla-news-c-19-sml1002-826634-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब एक क्लिक पर खुलेंगे 200 साल पुराने इतिहास के पन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब एक क्लिक पर खुलेंगे 200 साल पुराने इतिहास के पन्ने
विज्ञापन
डिजिटल मंच पर दिखेगी हिमाचल की विरासत, शिमला में 30 नवंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स
12 लाख ऐतिहासिक पृष्ठों के डीएमएस पोर्टल का होगा लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अब एक क्लिक पर 200 साल पुराने इतिहास के पन्ने खुलेंगे। हिमाचल की ऐतिहासिक विरासत को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से शिमला में हिमाचल क्रिएटर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
30 नवंबर को शहर के होटल वुडविले पैलेस में होने वाले इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राज्य अभिलेखागार के डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) पोर्टल का शुभारंभ रहेगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप उपमुख्यमंत्री इस पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। वर्ष 1986 से ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण में जुटे राज्य अभिलेखागार में वर्ष 1807 से अब तक के करीब 30 हजार अभिलेख और दुर्लभ दस्तावेज सुरक्षित रखे हैं। इनके संरक्षण के लिए पहले चरण में करीब 17 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।
पोर्टल शुरू होने के बाद इनमें से लगभग 12 लाख पृष्ठ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इस डिजिटल मंच पर शिमला के धरोहर भवन और विदेशी राजनीतिक मामलों से जुड़े दस्तावेजों के अलावा मंडी, बिलासपुर, चंबा और कुल्लू के जिलाधीश कार्यालयों की महत्वपूर्ण नस्तियां भी शोधार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। शेष दुर्लभ पुस्तकें निदेशालय की डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ऑनलाइन देखी जा सकेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कंटेंट क्रिएटर्स के साथ दो चरणों में पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें डिजिटल कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
एडीसी शिमला जिम्मेदार कंटेंट निर्माण विषय पर विशेष संबोधन देंगे। वहीं, क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा करने के साथ दर्शकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्रिएटर्स को विशेष विशिष्टता पुरस्कार (स्पेशल डिस्टिंक्शन अवॉर्ड) भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारों की रचनाओं पर आधारित पुस्तक अस्सी पार रचना संसार का विमोचन भी किया जाएगा।