{"_id":"689584e520696419520340e6","slug":"now-mushrooms-will-be-ready-in-seven-days-new-variety-invented-in-b-directorate-solan-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सात दिन में तैयार होगी अब मशरूम, खुंब निदेशालय चंबाघाट में नई किस्म ईजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सात दिन में तैयार होगी अब मशरूम, खुंब निदेशालय चंबाघाट में नई किस्म ईजाद
Fri, 08 Aug 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:34 AM IST
सार
खुंब निदेशालय चंबाघाट के वैज्ञानिकों ने गुलाबी ढींगरी प्रजाति ईजाद की है, जो हफ्ते में फसल दे देगी।
विज्ञापन
सात दिन में तैयार होगी अब मशरूम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में अब मशरूम महज सात दिन में तैयार हो जाएगी। खुंब निदेशालय चंबाघाट के वैज्ञानिकों ने गुलाबी ढींगरी प्रजाति ईजाद की है, जो हफ्ते में फसल दे देगी। यह खुलासा मशरूम निदेशालय चंबाघाट में इंडियन मशरूम कॉन्फ्रेंस के दौरान निदेशालय के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने किया। कॉन्फ्रेंस में देश से लगभग 151 वैज्ञानिक, विद्यार्थी और मशरूम उत्पादक शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में कई शोध पत्रों पर चर्चा की।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गुलाबी ढींगरी की नई किस्म प्लीयूरोटस जेमोवार का सफल शोध हुआ है। इसकी फसल मात्र सात दिन में तैयार हो जाएगी। इसमें कई औषधीय गुण भी हैं। खासतौर पर लोवास्टैटिन नामक एक यौगिक मिला है जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इससे अब मशरूम उत्पादकों के साथ-साथ इसे खाने के शौकीन लोगों को फायदा मिलेगा। जल्द ही यह किस्म बाजार में उपलब्ध होगी। किसानों को भी इसका बीज मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन