फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now municipal employees will also be transferred, notification will be issued soon

Himachal Pradesh: अब नगर निगम के कर्मचारियों के भी होंगे तबादले, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

 अब हिमाचल में पांच नगर निगम हैं। ऐसे में सरकार ने इन सभी कर्मचारियों का स्टेट कॉडर बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार पहले ही इस बारे में अध्यादेश ला चुकी है। 

विज्ञापन
Now municipal employees will also be transferred, notification will be issued soon
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब नगर निगम के कर्मचारियों के भी तबादले होंगे। पहले हिमाचल प्रदेश में मात्र एक नगर निगम शिमला था। इसलिए कर्मचारियों के तबादले नहीं होते थे। अब हिमाचल में पांच नगर निगम हैं। ऐसे में सरकार ने इन सभी कर्मचारियों का स्टेट कॉडर बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार पहले ही इस बारे में अध्यादेश ला चुकी है। अब सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जानी है।

विज्ञापन


प्रदेश में शिमला, सोलन, पालमपुर, धर्मशाला और मंडी पांच नगर निगम हैं। शिमला को छोड़कर अन्य चार नगर निगम पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए थे। प्रदेश सरकार की ओर से इन निगमों में स्टाफ मुहैया कराया गया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में पांच नगर निगम के अलावा 29 नगर परिषद और 27 नगर पंचायत हैं। सिर्फ नगर निगम के कर्मचारियों का ही स्टेट कॉडर बनाने का फैसला लिया गया है। शहरी विकास विभाग के निदेशक गोपाल चंद ने बताया कि सरकार ने हाल ही में इस बारे में अध्यादेश ला चुकी है। विभाग की ओर से जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed