{"_id":"63ee5f28ae52105b4e026aa7","slug":"now-mla-ajay-solanki-refused-to-take-security-personnel-said-will-save-government-expenditure-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अब विधायक अजय सोलंकी ने सुरक्षा कर्मी लेने से किया इनकार, बोले- बचाएंगे सरकारी खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अब विधायक अजय सोलंकी ने सुरक्षा कर्मी लेने से किया इनकार, बोले- बचाएंगे सरकारी खर्च
Thu, 16 Feb 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
सोलंकी ने सुरक्षाकर्मी के लिए अभी किसी की भी सिफारिश स्वीकार नहीं की। लिहाजा, उनकी सुरक्षा में कोई भी कर्मी तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहली बार विधानसभा पहुंचे नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने सुरक्षा कर्मी लेने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक बनते ही सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए लोगों की उनके पास लंबी फेहरिस्त पहुंची थी। सोलंकी ने सुरक्षाकर्मी के लिए अभी किसी की भी सिफारिश स्वीकार नहीं की। लिहाजा, उनकी सुरक्षा में कोई भी कर्मी तैनात नहीं है। हर वर्ष विधायकों की सुरक्षा पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में से नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कांग्रेस सरकार का दो माह का कार्यकाल बीतने के बाद भी सुरक्षा कर्मी नहीं लिया।
विज्ञापन
सरकार पर खर्चों का बोझ करने के मकसद से उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार किया है। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि उन्हें पीएसओ की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चाहते हैं कि सरकार पर खर्चों का बोझ कम किया जाए। इसी नाते उन्होंने अभी पीएसओ नहीं लिया है। उन्हें पुलिस महकमे की ओर से भी सुरक्षा कर्मी रखने के लिए फोन आ चुके हैं। फिलहाल, उन्होंने सुरक्षा कर्मी के लिए इनकार किया है।
विज्ञापन