{"_id":"4cb37e9de830a8e1fca995cc3960261d","slug":"now-mc-shimla-will-give-test-facility-to-tb-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर निगम भी करेगा इस बीमारी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर निगम भी करेगा इस बीमारी की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा अब टीबी रोग की जांच भी करेगी। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने बताया है कि स्वास्थ्य शाखा की प्रयोगशाला में कोई भी व्यक्ति अपनी जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान गुप्त रहेगी। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाएगी। टीबी रोग की जांच का भी टेस्ट निशुल्क होगा जिससे शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
किसी व्यक्ति में रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे निशुल्क उपचार दिया जाएगा। डा. उमेश कुमार भारती ने निगम के सभी सफाई कर्मियों सहित अन्य शहरवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
आप हफ्ते में किसी भी दिन आकर नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में अपनी जांच करवा सकते हैं। ये सुविधा सभी शहरवासियों के लिए दी जा रही है।