फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Lecturer name to PGT Posts in Himachal Pradesh: CM Jairam Thakur

सीएम ने पीजीटी के लिए की बड़ी घोषणा, कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी राहत

Fri, 23 Nov 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Now Lecturer name to PGT Posts in Himachal Pradesh: CM Jairam Thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के स्कूलों में तैनात पीजीटी को बड़ा तोहफा दिया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अब वाइस प्रिंसिपल तैनात किए जाएंगे। स्कूल लेक्चरर के पदोन्नति कोटे को 50 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा।

विज्ञापन


पीजीटी का नाम भी प्रवक्ता होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में सार्वभौमिक, नि:शुल्क, अनिवार्य तथा गुणात्मक शिक्षा पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मेलन में की।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कम परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर लगी रोक को भी एक बार के लिए वापस लेने की बात कही। इस सम्मेलन का आयोजन प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में अटल आदर्श विद्या केंद्र खोले जाएंगे। आने वाले समय में प्रदेश में नैतिक शिक्षा और योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया। इस स्मारिका का संपादन प्रेम शर्मा ने किया। 

स्मारिका का विमोचन किया

Now Lecturer name to PGT Posts in Himachal Pradesh: CM Jairam Thakur

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया। इस स्मारिका का संपादन प्रेम शर्मा ने किया। मुख्यमंत्री को स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि योग तथा नैतिक शिक्षा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक राकेश पठानिया, रविंद्र धीमान, मुलख राज प्रेमी, पूर्व विधायक दूलो राम और कषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. अशोक आदि उपस्थित रहे।

38 पीजीटी की कम परिणाम देने पर रोकी थी इंक्रीमेंट

Now Lecturer name to PGT Posts in Himachal Pradesh: CM Jairam Thakur

बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 38 पीजीटी की शिक्षा निदेशालय वार्षिक वेतन वृद्धि रोक चुका है। जमा दो कक्षा की परीक्षाओं में इन शिक्षकों के विषयों का परिणाम 25 फीसदी से कम था।

इसके अलावा बोर्ड के परीक्षा परिणाम से 50 फीसदी कम परिणाम देने वाले 150 पीजीटी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। दसवीं कक्षा में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले टीजीटी की इन दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सूचियां बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed