{"_id":"5fd790a8cab59209604a4091","slug":"now-kisan-samman-nidhi-fraud-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि फर्जीवाड़ा: अब हमीरपुर में अपात्रों ने डकारे 93.34 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि फर्जीवाड़ा: अब हमीरपुर में अपात्रों ने डकारे 93.34 लाख रुपये
Tue, 15 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा, ऊना और मंडी के बाद अब हमीरपुर जिले में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के लाखों डकारने का मामला सामने आया है। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक जांच के बाद 905 अपात्र किसानों का खुलासा हुआ है। इन 905 अपात्र किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 93.36 लाख रुपये डकारे हैं। मामले की जांच के बीच सोमवार को एक अपात्र लाभार्थी ने सरकारी खजाने में 12 हजार रुपये जमा भी करवा दिए हैं। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 59,711 किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इन्हें केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि में सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में उनके खाते में मिलते हैं। जिले में करीब 905 ऐसे किसान हैं, जो सरकारी नौकरी में हैं। इनमें अधिकतर पेंशनर और आयकर दाता शामिल हैं। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग से भी ली है। अब शीघ्र इन अपात्र किसानों से रिकवरी होने वाली है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आयकर दाताओं, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को अपात्र घोषित किया गया था। बावजूद इसके 905 लोगों ने आवेदन कर आर्थिक सहायता हासिल की।
विज्ञापन
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 59711 किसान पंजीकृत हैं। जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और राजस्व विभाग के पटवारियों से सूचना मांगी है। अभी तक 905 अपात्र किसानों का पता चला है। इनके खाते में 93.36 लाख रुपये जमा हुए हैं। इनसे शीघ्र रिकवरी होगी।- देवराज भाटिया, जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर।
केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिले में इस स्कीम का लाभ ले रहे अपात्र किसानों का पता लगाने को राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अपात्र लोगों से शीघ्र रिकवरी होगी।- देवश्वेता बनिक, उपायुक्त हमीरपुर