{"_id":"67af627054192302eb0b7831","slug":"now-kick-boxing-winner-will-end-drug-mafia-shimla-news-c-19-sml1001-486891-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नशे माफिया को खत्म करेंगी \nअब किक बॉक्सिंग विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नशे माफिया को खत्म करेंगी अब किक बॉक्सिंग विजेता
विज्ञापन
इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने डीसी से की मुलाकात
एकेडमी खोलकर बच्चों को जोड़ रही हैं खेलों से
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिल्ली में आयोजित चौथी बाॅको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बाॅक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद सनिका ललटवान और दीक्षिता शिलाल ने शुक्रवार को शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप से भेंट की। इस दौरान उपायुक्त ने इन्हें सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में दोनों खिलाड़ियों को अहम भूमिका निभाने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई हैं। तहसील चिढ़गांव निवासी सनिका ललटवान ने 56 किलोग्राम श्रेणी और दीक्षिता शिलाल ने 60 किलोग्राम श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सनिका और दीक्षिता ने बताया कि हमारे क्षेत्र में चिट्टा काफी फैल गया है और युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ती जा रही है। इसलिए हमने अपनी एकेडमी वहां पर खोली है ताकि स्कूली स्तर से ही बच्चों को खेलों के प्रति जोड़ पाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को खेलों से जोड़े और उन्हें नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच वीरेंद्र जगिशता को दिया है।