बॉलीवुड के बाद अब इस फील्ड में भी हाथ आजमाने जा रही है क्वीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर बालीवुड क्वीन कंगना रणौत अब मनाली में आर्गेनिक खेती करेंगी। घर के लिए खरीदी 10 बीघा जमीन में से आठ बीघा में कंगना आर्गेनिक तरीके से परंपरागत काठू साग, शिमला मिर्च, पालक, देशी-विदेशी सब्जियां और चाइनीज सलाद उगाएंगी।
सेब का बगीचा लगाने का तो उनका पहले से ही मन है। जब तक घर तैयार नहीं हो जाता तब तक कंगना सब्जियां ही उगाएंगी। अप्रैल माह में सब्जियां उगाने के लिए कंगना ने घर के लिए चिह्नित जमीन के आसपास की बंजर भूमि को अभी से मजदूर लगाकर समतल करना शुरू कर दिया है।
हाल ही में मनाली आईं कंगना ने खेतों में कीटनाशक के बजाय गोबर की खाद डालने को कहा गया है। अपने डाइटिशियन की सलाह पर हिमाचल की बेटी कंगना जहां स्वयं इन सब्जियों को रसोई में पकाएंगी, वहीं अधिक पैदावार होने पर इन्हें पांच सितारा होटलों में भी सप्लाई किया जाएगा।
पापा बोले - खेती में हाथ आजमाएगी बेटी
कंगना के पिता अमनदीप का कहना है कि महानगरों में आर्गेनिक खाद्य पदार्थों की ओर तेजी से रुझान बढ़ा है। मार्केट डिमांड को कैश करने के लिए कंगना अब एक्टिंग के साथ अपनी जड़ों की ओर मुड़ते हुए खेती में हाथ आजमाएंगी। मार्च-अप्रैल में अनुकूल मौसम आते ही बिजाई शुरू कर दी जाएगी। मनाली में बंगला तैयार होने तक कंगना आर्गेनिक खेती में हाथ आजमाना चाह रही हैं।
किन सब्जियों को देंगी तरजीह
कंगना ने परंपरागत सब्जियों जैसे काठू-सरसों का साग, आलू, मटर, शिमला मिर्च, लहसुन, पालक के अलावा ब्रोकली, चाइनीज सलाद और अन्य स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां उगाने का निर्णय लिया है। बगीचे में सेब के अलावा प्लम और अनार लगाने का भी इरादा है।