{"_id":"27b58e19416a7c6e09112a988f7f98f3","slug":"now-injection-to-your-children-with-polio-drops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो ड्रॉप्स के साथ अब इंजेक्शन भी लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो ड्रॉप्स के साथ अब इंजेक्शन भी लगेगा
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो ड्रॉप्स के साथ अब नौनिहालों को पोलियो का इंजेक्शन भी लगेगा। पोलियो जैसी भयावह बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए भारत सरकार यह कवायद शुरू करने जा रही है। 30 नवंबर से भारत सरकार का विशेष अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में ‘न्यूनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक्स’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार के दौरान यूएस ऐड की आरएमएलसीएच यूनिट के स्टेट टीम लीडर डॉक्टर राकेश पराशर ने बताया कि नौनिहालों को साढ़े तीन महीने का होने पर पोलियो का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में मनाए जा रहे गोल्डन जुबली सेमीनार के समापन समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएस कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉक्टरों के अनुसार पोलियो की खुराक टाइप 2 के वायरस से बचाव नहीं कर पाती। इसीलिए बच्चों को इंजेक्शन लगने से पोलियो का खात्मा पूरी तरह हो जाएगा।
विज्ञापन