{"_id":"66420eac10106736cd082875","slug":"now-in-himachal-tgt-arts-medical-exam-will-be-held-on-13th-july-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"TET 2024: हिमाचल में अब 30 जून नहीं, 13 जुलाई को होगा टीजीटी आर्ट्स-मेडिकल का टेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TET 2024: हिमाचल में अब 30 जून नहीं, 13 जुलाई को होगा टीजीटी आर्ट्स-मेडिकल का टेट
Mon, 13 May 2024 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 13 May 2024 06:29 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब 30 जून को होने वाली टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई को करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है जो टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब 30 जून को होने वाली टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई को करेगा। शिक्षा बोर्ड ने यह बदलाव 30 जून को होने वाली एचएएस परीक्षा को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 30 जून को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी आर्ट्स और सायंकालीन सत्र में में टीजीटी मेडिकल विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना निर्धारित किया था। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की भी 30 जून को एचएएस की परीक्षा का शेड्यूल है।
विज्ञापन
इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने अब अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेते हुए टीजीटी आर्ट्स विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा को 13 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 और टीजीटी मेडिकल के टेट को 13 जुलाई को ही दो से साढ़े चार बजे तक आयोजित करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन