फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now HRTC will provide food in just 25 rupees at all busstands in himachal.

बड़ी घोषणा, हिमाचल में अब 25 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

Sat, 16 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 16 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
 Now HRTC will provide food in just 25 rupees at all busstands in himachal.
परिवहन मंत्री जीएस बाली

हिमाचल प्रदेश के बस अड्डों पर अब जल्द 25 रुपये में स्वच्छ व स्वादिष्ट खाना मिलेगा। एचआरटीसी सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के सहयोग से बहुत जल्द प्रदेश में राजीव थाली योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस बात का खुलासा प्रदेश के परिवहन व खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने किया।

विज्ञापन


जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बाली ने प्रैस को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना को पहले जिला स्तर पर बाद में सब डिवीजन और फिर तहसील स्तर तक शुरू किया जाएगा। आवश्यकतानुसार बड़े जिलों में इसे दो जगह भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इसके तहत खाना खाद्य आपूर्ति निगम मुहैया करवाएगा। जो एचआरटीसी कर्मियों समेत यात्रियों व आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। खाने में दाल, चावल, सब्जी और चपाती दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका

 Now HRTC will provide food in just 25 rupees at all busstands in himachal.
परिवहन मंत्री जीएस बाली। - फोटो : अमर उजाला

बाली ने कहा कि एचआरटीसी जल्द 25 नई इलेक्ट्रिक बसें व 50 नए छोटे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। योजना को इओआई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये प्रदूषण रहित गाडिय़ां पहले फेज में मनाली से चलाई जाएंगी।

शिमला हाईवे पर बनेगा गंडोला स्टेशन
बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के विस्तार को देखते हुए शिमला हाईवे पर गंडोला स्टेशन बनाया जाएगा। जिसके तहत कालका से शिमला तक यात्री रोपवे के माध्यम से सफर कर सकें। इससे पर्यावरण और समय दोनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की है। जिन्होंने हरियाणा की योजना के बाद हिमाचल में इसे मूर्त रूप देने को हामी भरी है।

परिवहन मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

 Now HRTC will provide food in just 25 rupees at all busstands in himachal.
परिवहन मंत्री जीएस बाली। - फोटो : अमर उजाला

पविहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसपोर्ट नगर बसाए जाएंगे, जिनमें टायर-ट्यूब आदि का काम करने वालों को एक स्थान पर मार्केट सहित रहने व ठहरने आदि की सुविधाएं मुहैया होंगी। इसके लिए आठ करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।

आरटीओ कार्यालयों में लगेंगे सीसीसीटीवी कैमरे
निगरानी बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि इसकी शुरूआत शिमला, सोलन और ऊना जिलों से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे निगरानी बढने के साथ-साथ विभाग में दलाली पर अंकुश लगेगा।

वोल्वो से जुड़ेगा सूबे का प्रत्येक जिला
परिवहन मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक जिला को शिमला से वोल्वो के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश में वोल्वो का बेड़ा और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed