{"_id":"572b85004f1c1b61145cdda2","slug":"now-hrtc-old-buses-will-not-run-on-inter-state-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब इन रूटों पर नहीं दौड़ेंगी तीन साल पुरानी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब इन रूटों पर नहीं दौड़ेंगी तीन साल पुरानी बसें
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
इंटर स्टेट रूटों पर तीन साल से पुरानी बसें नहीं चलाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से इंटर स्टेट रूटों पर तीन साल पुरानी बसें नहीं दौड़ेंगी। बेहतर माइलेज और यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बावजूद इसके कोई निगम प्रबंधक इंटर स्टेट रूटों पर पुरानी बस भेजता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रदेश में एचआरटीसी के 27 डिपो हैं। इनके विभिन्न करीब 2400 रूटों पर 2900 से अधिक बसें दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
इनमें साधारण बसें, डीलक्स, सेमी डीलक्स, जेएनएनयूआरएम और वोल्वो बसें शामिल हैं। निगम चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड आदि राज्यों के लिए सेवाएं दे रहा है। पंजाब और दिल्ली के लिए निगम प्रबंधन चार से पांच साल पुरानी बसें भेज देता था।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती थी। कई बार बसें बीच रास्ते में हांफ जाती थीं तो कई बार इनकी छतें टपकना शुरू कर देती थीं। बसें पुरानी होने से माइलेज भी बेहतर नहीं आती थी। ऐसे में निगम प्रबंधन ने इंटर स्टेट रूटों पर तीन साल से पुरानी बसें न भेजने का निर्णय लिया है। नई बस को तीन साल तक लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इसके बाद ये बसें लोकल रूटों पर चलेंगी।
रोजाना 1.15 लाख लीटर डीजल की खपत
प्रदेश में एचआरटीसी बसें रोजाना करीब 1.15 लाख लीटर डीजल पी रही हैं। पुरानी बसें लोकल रूटों पर दो से ढाई किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दे रही हैं, जबकि नई बसें तीन से साढ़े तीन किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दे रही हैं। लंबे रूटों पर तीन साल तक की बसें चार से साढ़े चार किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दे रही हैं। वोल्वो बसें तीन से सवा तीन किमी प्रति लीटर माइलेज दे रही हैं।
इंटर स्टेट रूटों पर तीन साल से पुरानी बसें नहीं चलाई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री