{"_id":"57d2426d4f1c1b876a31854b","slug":"now-hp-govt-will-give-loan-to-poor-people-for-extention-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों को मकानों के विस्तार के लिए भी लोन देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों को मकानों के विस्तार के लिए भी लोन देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब प्रदेश सरकार गरीब लोगों को मकान के विस्तार के लिए भी 70 हजार रुपये का लोन देगी। अभी प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब जरूरतमंद लोगों को 1.30 लाख रुपये की राशि दे रही है।
विज्ञापन
वीरवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और अग्रणी बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विभाग के निदेशक आर सेलवम ने की। बैठक में बैंकर्स से लोन देने के लिए निर्धारित नियमों व शर्तों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
सभी बैंकों के अधिकारियों से लोन पर रेट ऑफ इंट्रस्ट के अलावा बेनीफिशरी की ओर से पूरी की जाने वाली जरूरी औपचारिकताओं को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में इस साल 3644 मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक आर सेलवम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब लाभार्थियों को अनुदान के अलावा 70 हजार रुपये लोन की भी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए बैंकर्स के साथ बैठक की गई। जिसमें लोन के लिए निर्धारित नियमों व शर्तों को लेकर चर्चा की गई।