फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now herbs cure cancer.

काम की खबर: अब इन जड़ी बूटियों से होगा कैंसर का ईलाज

Tue, 21 Apr 2015 04:23 PM IST
सतीश कुमार वालिया / अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश कुमार वालिया / अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 21 Apr 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
Now herbs cure cancer.

हिमाचल ने कैंसर की दवा तैयार कर ली है। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के वैज्ञानिकों ने प्रदेश में पाए जाने वाले हर्बल पौधों पर वर्षों शोध के बाद कैंसर की दवा तैयार करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


नया फार्मूला ईजाद कर सीएसआईआर के विशेषज्ञों ने कैथोथेरिया, दीनासेजिया, पोडोफिलुम, टेकसोल, रखाल और वनकटरी के पौधों से एक ऐसी दवाई तैयार की है, जिसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता हैं।
विज्ञापन


इस दवाई का उन्होंने जानवरों (मेंढक और चूहों) पर सफल प्रयोग किया है। संस्थान अब इंसानों के लिए इस दवा को तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सीएसआईआर के विशेषज्ञ डा. विक्रम सिंह बताते हैं कि इन पेड़ों के पत्तों, जड़ों और छाल में बड़ी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। इससे हमारे शरीर में बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर के रोगियों को ये दवा काफी आराम देगी। उनका दावा है कि शोध में पता चला है कि इन पौधों के पत्तों, जड़ों और छाल को उबालकर उसका पानी नियमित पीने से कैंसर नहीं होता है।

यहां पाए जाते हर्बल पौधे, किसान करेंगे मोटी कमाई

Now herbs cure cancer.

सीएसआईआर पालमपुर के निदेशक डा. आरके सूद के अनुसार हमारी दवाई का प्रयोग जानवरों पर सफल रहा है। इंसानों के लिए दवाई का फार्मूला भी लगभग तैयार है।

इस फार्मूले को हर्बल कंपनियों को दिया जाएगा जो दवा बनाकर मार्केट में उतारेंगी। एक हर्बल पौधे से एक डोज जितनी दवाई बनती है। इसकी बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये है।

बड़ी कामयाबी
औषधीय गुणों वाले ये हर्बल पौधे चंबा, कुल्लू, बंजार, मनाली और लाहौल में पाए जाते हैं। यहीं के पौधों पर सीएसआईआर में शोध हुआ है। वन विभाग भी अपनी हर्बल नर्सरियों में इन पौधों को उगा रहा है। किसान इसे उगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed