फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Health Checkup Machines will be set in Himachal Jails.

कैदियों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं, जेल में ही होंगे ये टेस्ट

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now Health Checkup Machines will be set in Himachal Jails.

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे कारागार विभाग ने अपना बोझ कम करने की कवायद शुरू की है। इसके तहत अब स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कैदियों को जेल से अस्पताल और अस्पताल से जेल लाने ले जाने को कम किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने अपनी तीन जेलों में विभिन्न तरह की जांच मशीनों को स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इन मशीनों को चलाने के लिए वह अपने कर्मचारियों को ही ट्रेनिंग भी दिलाएगा। अभी तक ब्लड से लेकर यूरिन टेस्ट और एक्सरे जैसी सामान्य जांचों के लिए भी कारागार विभाग को अपनी जेलों में बंद कैदियों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ता था।
विज्ञापन


इस कवायद में पुलिस और जेल के जवानों की ऊर्जा, समय व धन बर्बाद होता था। छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए अब कारागार विभाग सूबे की नाहन, धर्मशाला और कंडा केंद्रीय जेल में सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि इसके अलावा ईसीजी मशीन और माइनर ऑपरेशन थियेटर के  साजो-सामान से दोनों जेलों को लैस करने पर विचार किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि इन मशीनों को चलाने के लिए जेल के ही वार्डरों को ट्रेनिंग दी जाएगी।


इसके लिए एसएसबी से संपर्क किया गया है, जो चार महीने का क्रैश कोर्स करवाते हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के पद पहले से सृजित हैं, जिन्हें भरकर दोनों तरह के कार्य किए जा सकेंगे। गोयल ने कहा कि इससे अस्पताल जाते हुए कैदियों के भागने की संभावना कम होगी। साथ ही कारागार विभाग पर पड़ने वाला आर्थिक व श्रमशक्ति का बोझ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed